Ranchi : मारवाड़ी कॉलेज में दो दिवसीय संगोष्ठि का समापन हुआ. इसमें कुल 150 शोध पत्र प्रस्तुत किये गये. दूसरे दिन तीन तकनीकी सत्रों का आयोजन हुआ. देश-विदेश के विभिन्न भागों से जुटे शोधार्थियों व शिक्षाविदों ने अपने रिसर्च को साझा किया. तकनीकी सत्रों की अध्यक्षता डॉ. एनएन ओझा, डॉ. लतिका शरण और डॉ. नयनी सक्सेना ने की. प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने शोधार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और आश्वासन दिया कि भविष्य में भी इस प्रकार का आयोजन महाविद्यालय में किया जाएगा. आयोजन समिति के आयोजन सचिव डॉ. राजीव कुमार रजक ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की. सभी शोधार्थियों को प्रमाणपत्र दिया गया. इसे भी पढ़ें – कर्नाटक">https://lagatar.in/congress-massive-victory-in-karnataka-is-modis-defeat-rjd/">कर्नाटक
में कांग्रेस को मिली भारी जीत मोदी की हार है : राजद [wpse_comments_template]
मारवाड़ी कॉलेज में संगोष्ठि, प्रस्तुत किए गए 150 शोध पत्र

Leave a Comment