Search

 
 
 

कोडरमा ताप विद्युत केंद्र में स्वच्छ और हरित ऊर्जा पर संगोष्ठी, सौर ऊर्जा के इस्तेमाल पर जोर

 
Jayanagar (Koderma) :  प्रखंड के केटीपीएस के प्रांगण में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत स्वच्छ और हरित ऊर्जा पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया. अतिथि के रूप में प्रख्यात वक्ता सह उप महाप्रबंधक विश्व मोहन गोस्वामी ने स्वच्छ और हरित ऊर्जा से होने वाले लाभ के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि वर्तमान में ग्लोबल वार्मिंग जलवायु परिवर्तन आदि से धरती का अस्तित्व खतरे में है. कहीं अत्यधिक वर्षा हो रही है, तो कहीं सूखा पड़ रहा है. कई बार बादल फटने जैसी घटनाएं बढ़ रही है. धरातल में जल स्तर निरंतर कम हो रहा है. यदि वक्त रहते हम ऊर्जा के प्राकृतिक स्रोतों का इस्तेमाल नहीं करेंगे, तो विध्वंस निश्चित है. सौर ऊर्जा वर्तमान में प्राकृतिक ऊर्जा का सबसे बड़ा स्रोत है. अब समय आ गया है कि ताप विद्युत के विकल्प के रूप में हम इसका इस्तेमाल करें. कार्यक्रम को सफल बनाने में पर्यावरण प्रबंधन और प्रदूषण नियंत्रण विभाग, केटीपीएस द्वारा मिशन लाइफ के तहत पावर प्वाइंट प्रजेटेंशन कर स्वच्छ और हरित ऊर्जा के बारे में बताया गया. कार्यक्रम का संचालन कार्यपालक संजय कुजूर ने किया. इस अवसर पर विनोद कुमार राय, एस के व्यास, सुबीर भद्र, अमन ज्योति, सब्यसाची मंडल, मनोज कुमार, प्रदीप विश्वास, श्याम सुंदर मौर्य, आशीष कुमार, नरेश कुमार साव, सुधीर, डेनियल, संतोष विजय राणा, प्रभु महतो, संदीप प्रसाद, देवेंद्र प्रसाद, रजनीकांत कुमार सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-storm-and-rain-caused-devastation-police-line-barracks-collapsed-power-failure/">हजारीबाग

: आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, ध्वस्त हुई पुलिस लाइन की बैरक, पूरे शहर की बिजली गुल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही