Search

 
 
 

लातेहार: बीएस कॉलेज में स्वच्छता एक्शन प्लान पर सेमिनार

 
Latehar: स्थानीय बनवारी साहू महाविद्यालय में शनिवार को स्वच्छता एक्शन प्लान के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम एवं माय भारत पोर्टल विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय निदेशक गिरधर उपाध्याय, विशिष्ट अतिथि एनपी विश्वविद्यालय एनएसएस के समन्वयक डॉ. प्रदीप कुमार, महाविद्यालय की सचिव अंजू गुप्ता व प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित थे. क्षेत्रीय निदेशक उपाध्याय ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम के विषय पर आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को संदेश देना है, ताकि वह अपने जीवन में स्वच्छता को अपनाएं और स्वस्थ जीवन जियें. उन्होंने माय भारत पोर्टल की जानकारी देते हुए बताया कि एनएसएस के द्वारा वॉलिंटियर्स के लिए एक अच्छा अवसर माय भारत पोर्टल के रूप में दिया गया है. प्राचार्य प्रो प्रदीप कुमार तिवारी ने कहा कि बीएस कॉलेज में में राज्य स्तर का यह दूसरा कार्यक्रम है. उन्होंने कहा कि दूसरी बार क्षेत्रीय निदेशक का आगमन इस महाविद्यालय में हुआ है. एनएसएस लगातार बेहतर कार्य कर रहा है. सचिव अंजू गुप्ता ने कि एनएसएस के माध्यम से हमने समाज की समस्याओं करीब से देखा है. कार्यक्रम को कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. नवल किशोर प्रसाद, गढ़वा जिला नोडल पदाधिकारी प्रोफेसर कमलेश सिन्हा, पलामू के नोडल पदाधिकारी प्रोफेसर राजेश कुमार सिंह आदि ने संबोधित किया. इसे भी पढ़ें - BSF">https://lagatar.in/bsf-director-general-nitin-aggarwal-special-dg-khurania-removed-daljit-singh-chaudhary-given-additional-charge/">BSF

महानिदेशक नितिन अग्रवाल, विशेष डीजी खुरानिया हटाये गये, दलजीत सिंह को अतिरिक्त प्रभार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही