Search

 
 
 

मजदूर दिवस पर सेमिनार, पत्रकार सुरक्षा कानून पर होगी चर्चा

 
Ranchi: आगामी मजदूर दिवस (एक मई) को पत्रकारों की समस्या और समाधान पर बातचीत, फेक न्यूज़ से बचाव और पत्रकार सुरक्षा क़ानून पर सेमिनार का आयोजन किया है. जिसमें पूरे राज्य से सैकड़ों पत्रकार हिस्सा लेंगे. यह निर्णय रविवार को बिहार क्लब में झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट की बैठक में ली गयी. यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार अग्रवाल ने कहा कि राज्य के पत्रकार मजदूर दिवस पर सेमिनार के माध्यम से फेक न्यूज को रोकने के साथ साथ पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने पर चर्चा होगी. उन्होंने कहा कि उस अवसर पर कई पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा. यूनियन का कार्य जल्द ही सभी सदस्यों के सहूलियत के लिए ऑनलाइन उपलब्ध करा दिया जाएगा. इस बार के सेमिनार में रक्तदान शिविर का आयोजन होगा और लो-वीटा हॉस्पिटल के द्वारा पत्रकारों के स्वास्थ्य की भी जांच की जाएगी. बैठक की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रजत कुमार गुप्ता ने कहा कि इस कार्यक्रम में प्रमुखता से पत्रकारों की समस्याओं को राज्य और राष्ट्रीय पटल पर उठाया जाएगा. बैठक में वरिष्ठ पत्रकार शफीक अंसारी के पुत्र परवेज़ अख्तर और लोहरदगा के वरिष्ठ पत्रकार कयूम अंसारी की पत्नी की असामयिक निधन पर दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. बैठक में प्रताप सिंह, जावेद अख्तर, अरविंद प्रताप, रणधीर निधि, विनोद कुमार, उदय चौहान, प्रदीप अग्रवाल, जगदीश सिंह अमृत, मनोज कुमार मिश्रा, सुदीप सिंह, कयूम खान, संतोष सिन्हा, जावेद अख्तर, कौशर अली, गौतम राणा, प्रदेश कार्यालय प्रभारी विनय राज, प्रदेश सचिव राणा अरुण सिंह, राजेश कुमार, अजित कुमार, सौरभ कुमार गुप्ता आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें- सोमवार">https://lagatar.in/dgp-will-review-law-and-order-with-all-sps-on-monday/">सोमवार

को डीजीपी सभी एसपी के साथ करेंगे लॉ एंड ऑर्डर की समीक्षा
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही