Search

 
 
 

मारवाड़ी कॉलेज में LiDAR तकनीक पर सेमिनार, 64 छात्राएं GEET प्रशिक्षण के लिए सफल

Ranchi News: कार्यक्रम में Learnet Skills Ltd. की ओर से Infosys Foundation के सहयोग से संचालित GEET (Graduate Employability Enhancement Training) Program की भी जानकारी दी गई. छात्राओं को प्रोफेशनल कम्युनिकेशन, कस्टमर एंगेजमेंट, डोमेन अवेयरनेस और डिजिटल फ्लुएंसी जैसी रोजगारपरक क्षमताओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा.
 
कार्यक्रम की तस्वीर

Ranchi News: मारवाड़ी कॉलेज के विमेन सेक्शन में ‘LiDAR तकनीक और डेटा एनोटेशन’ विषय पर एक दिवसीय सेमिनार आयोजित किया गया. कॉलेज की 100 से अधिक छात्राओं ने इसमें हिस्सा लिया. अनुदीप फाउंडेशन के विशेषज्ञों ने LiDAR, डेटा एनोटेशन, ऑटोनॉमस व्हीकल्स, रिमोट सेंसिंग, 3D मैपिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग और रोजगार की संभावनाओं की जानकारी दी.

 

कार्यक्रम में Learnet Skills Ltd. की ओर से Infosys Foundation के सहयोग से संचालित GEET (Graduate Employability Enhancement Training) Program की भी जानकारी दी गई. छात्राओं को प्रोफेशनल कम्युनिकेशन, कस्टमर एंगेजमेंट, डोमेन अवेयरनेस और डिजिटल फ्लुएंसी जैसी रोजगारपरक क्षमताओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा.

 

Career Readiness Test में 70 छात्राओं ने भाग लिया, जिसमें 64 सफल रहीं. सफल छात्राओं के लिए GEET प्रशिक्षण का नया बैच सोमवार से शुरू होगा. प्रशिक्षण पूरा करने पर प्रमाणपत्र के साथ प्लेसमेंट और प्लेसमेंट सपोर्ट भी उपलब्ध कराया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही