Search

 
 
 

कोडरमा के ग्रिजली विद्यालय में सड़क सुरक्षा पर सेमिनार का आयोजन

 
Koderma: कोडरमा के तिलैया डैम स्थित ग्रिजली विद्यालय में सड़क सुरक्षा को लेकर सेमिनार का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य वक्ता के तौर पर जिला परिवहन अधिकारी भगीरथ प्रसाद शामिल हुए. जिन्हें सीईओ प्रकाश गुप्ता ने पौधा देकर स्वागत किया. विद्यालय की प्राचार्या अपर्णा सिन्हा ने सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन की ओर से चलाये जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी. साथ ही जिला परिवहन अधिकारी भगीरथ प्रसाद ने छात्रों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गाड़ी चलाते वक्त यातायात नियमों व संकेतों का ध्यान रखना चाहिये. साथ ही उन्होंने वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तमाल न करने, शराब न पीने व हेलमेट का इस्तेमाल करने की बात कही. इसे भी पढ़ें-डार्क">https://lagatar.in/lohardaga-terrorist-faizan-was-in-contact-with-isis-agents-through-dark-net/">डार्क

नेट के माध्यम से ISIS एजेंटों के संपर्क में था लोहरदगा का आतंकी फैजान
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही