Bermo : बोकारो जिले के तेनुघाट सिंचाई विभाग के अतिथि गृह में मंगलवार को झारखंड के कोयला क्षेत्र में जस्ट ट्रांजिशन की भूमिका और चुनौती पर एक क्षेत्रीय सेमिनार का आयोजन दामोदर बचाओं अभियान, संवाद और असर की ओर से किया गया. इस दौरान समारोह को संबोधित करते हुए गोमिया के विधायक डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि थर्मल पावर से मोह भंग करते हुए हमें अक्षय ऊर्जा की ओर बढने की जरुरत है. तभी हम देश और दुनिया को नयी दिशा दे सकते हैं. श्री महतो ने कहा कि झारखंड के बोकारो जिले में तीन पावर प्लांट के साथ कई कोयले की खदानें हैं, लेकिन उनका लाभ जिस तरह ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को मिलना चाहिए था, वह नहीं मिल पा रहा है. सरकार की ओर से डीएमएफटी फंड तो बनाया गया है, लेकिन उसका उपयोग ग्रामीण इलाकों में सिर्फ पेयजल आपूर्ति में खर्च हो रहा है, जबकि उस फंड का उपयोग शिक्षा के साथ स्वास्थ्य के अलावे कृषि में भी खर्च किया जाना चाहिए. ताकि गांवों में रहने वाले लोगों का विकास हो सकें. इसे भी पढ़ें -एफपीए">https://lagatar.in/singhbhum-branch-of-fpa-india-gave-ration-to-150-including-eunuchs-affected-by-kovid/">एफपीए
इंडिया की सिंहभूम शाखा ने कोविड से प्रभावित किन्नरों सहित 150 को दिया राशन
: वर्ष 2020 दिवाली में गोली चालन का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
इंडिया की सिंहभूम शाखा ने कोविड से प्रभावित किन्नरों सहित 150 को दिया राशन
क्लाइमेट चेंज नयी चुनौती के रुप में उभरेगी
बेरमो एसडीओ अनंत कुमार ने कहा कि जस्ट ट्रांजिशन के साथ क्लाइमेट चेंज का सामना आने वाले दिनों में नयी चुनौती के रुप में आने वाला हैं. जिसकी तैयारी हमें अभी से ही करने की जरुरत है. काफी समस्याओं के बीच ग्रामीण अपनी जमीन कोल परियोजना के लिए देते हैं. उस दौरान जनसुनवाई में कोल माइंस कंपनी कई प्रस्ताव रखती है, जो सुनने में अच्छा लगता है. पर बाद के दिनों में कंपनी उससे मुकर जाती है. आज भी इलाके के कई कोल परियोजनाएं बंद हो चुकी है. जिसे मिट्टी भर कर ग्रामीणों को खेती के लिए जमीन वापस करनी थी. जो हुई नहीं है. जिस वजह से भी कई नयी समस्याएं खडी हो जाती है. इसलिए कोल कंपनियों से वार्ता कर हमें बदलाव की दिशा में आगे बढना है. इसे भी पढ़ें -सीतारामडेरा">https://lagatar.in/sitaramdera-the-main-accused-of-firing-in-the-year-2020-diwali-arrested-sent-to-jail/">सीतारामडेरा: वर्ष 2020 दिवाली में गोली चालन का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
Leave a Comment