Search

 
 
 

डीएसपीएमयू में अनलिमिटेड अपॉरचुनिटी इन डिफेंस इंजीनियरिंग पर सेमिनार

 
Ranchi : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के सभागार में गुरुवार को अनलिमिटेड अपॉरचुनिटी इन डिफेंस इंजीनियरिंग विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति डॉ. तपन कुमार शांडिल्य ने की. मुख्य वक्ता साइबर विद्यापीठ के अध्यक्ष डॉ. शशन शेखर गौरीया ने साइबर बैटल वर्ल्ड का उल्लेख करते हुए बताया कि आज वैश्विक स्तर पर पूरी दुनिया डिजिटली स्थानांतरित हो रही है. इसमें भारत भी एक महत्वपूर्ण भूमिका में है. कार्यक्रम में कुलपति ने डॉ. श्रीकुमार मुखर्जी द्वारा लिखित पुस्तक श्री श्री अनुकुलचंद्र के जीवनवृद्धिवादी सिद्धांत का मूलतत्व, एक समाज वैज्ञानिक अध्ययन का लोकार्पण किया. पुस्तक के लेखक श्रीकुमार मुखर्जी वर्तमान में दिल्ली पब्लिक स्कूल रांची के सूचना प्रौद्योगिकी संकाय में शिक्षक हैं. कुलपति ने कहा कि एक सूक्ष्म अवलोकन से ही पुस्तक के सार तत्व की गहराई का अंदाज लगाया जा सकता है. उन्होंने लोगों को इनके सिद्धांतों को आत्मसात करने की अपील की. इसे भी पढ़ें – BIG">https://lagatar.in/high-court-ban-on-outsourced-appointment-on-approved-posts-in-the-state-instructions-to-send-copy-of-order-to-chief-secretary/">BIG

BREAKING: राज्य में स्वीकृत पदों पर आउटसोर्स नियुक्ति पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, आदेश की कॉपी मुख्य सचिव को भेजने का निर्देश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही