Search

 
 
 

धनबाद: विधायक अपर्णा ने किया 9 योजनाओं का शिलान्यास

 
Dhanbad: विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने निरसा स्थित पांडरा मोड़ भाजपा कार्यालय में रविवार को एक साथ नौ योजनाओं का शिलान्यास किया. उन्होंने कहा कि मेरे कार्यकाल में निरसा में विकास की गंगा बही है. इन पांच वर्षो में मैंने जनता से जितने भी वादे किये थे सब पूरे कर दिए हैं. चाहे बरबिंदिया पुल का मामला हो या पांडरा मोड़ स्थित समुदायिक स्वास्थ केंद्र का, हाईमास्ट लाइट, सड़क, नाला, सामुदायिक भवन, जहां-जहां लोगों ने कहा जो मांगा मैंने उसे पूरा करने का काम किया है. लगातार जनता द्वारा जो भी कार्य मुझे दिया जाता है हमारा प्रयास सदैव रहता है कि जल्द से जल्द उस कार्य को धरातल पर लाकर पूरा कर सकूं. जनता के लिए मैं सदैव खड़ी रहती हूं. इसे भी पढ़ें - हिंदू">https://lagatar.in/hindu-society-will-remain-safe-only-when-it-unites-by-removing-caste-language-and-regional-disputes-mohan-bhagwat/">हिंदू

समाज जाति, भाषा, क्षेत्रीय विवाद दूर कर एकजुट होगा,  तभी सुरक्षित रहेगा : मोहन भागवत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही