Search

 
 
 

दो बार एजी रहे वरीय अधिवक्ता अनिल कुमार सिन्हा का निधन

 
Ranchi/New Delhi : झारखंड हाई कोर्ट के वरीय अधिवक्ता अनिल कुमार सिन्हा का देहांत हो गया. पिछले कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य काफी अच्छा नहीं था,जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली शिफ्ट किया गया था. दिल्ली के एक निजी अस्पताल वह इलाजरत थे. उन्होंने शनिवार की रात करीब 2 बज कर 20 मिनट पर अंतिम सांस ली वरीय अधिवक्ता अनिल कुमार सिन्हा वर्ष 2002 में पहली बार झारखंड के महाधिवक्ता के रूप में नियुक्त हुए थे. उसके बाद वर्ष 2008 में एक बार फिर उन्हें महाधिवक्ता नियुक्त किया गया. वह अब तक सबसे लम्बे समय तक महाधिवक्ता रहे हैं. एक टर्म में उन्होंने 4 वर्ष 2 महीने महाधिवक्ता के रूप में राज्य को सेवा दी है.अनिल सिन्हा ने वर्ष 1976 में वकालत के पेशे को ज्वाइन किया था और शुरुआत के दिनों में पटना हाई कोर्ट में प्रैक्टिस करते थे. उनकी उम्र 75 वर्ष से ज्यादा थी.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही