Search

 
 
 

साहिबगंज में सीनियर क्रिकेट लीग शुरू, डीएफओ ने किया उद्घाटन

 
Sahibganj : साहिबगंज ज़िला क्रिकेट संघ की ओर से बुधवार को सिदो-कान्हू स्टेडियम में सीनियर क्रिकेट लीग मैच का शुभारंभ हुआ. मुख्य अतिथि डीएफओ मनीष तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व बल्लेबाजी कर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया. उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ अपने हुनर का प्रदर्शन करने की अपील की. कहा कि खेलों में करियर की बेहतर संभावना है. जिला खेल पदाधिकारी राजेश कुमार चौधरी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं. उद्घाटन मैच माही स्पोर्ट्स क्लब व स्टूडेंट क्रिकेट क्लब कोदरजनना के बीच खेला गया, जिसमें माही स्पोर्ट्स क्लब 6 विकेट से विजयी बना. स्टूडेंट क्रिकेट क्लब ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए. मिस्टर एनर्जी ने 52 व नदीम अख्तर ने 40 रनों का योगदान दिया. वहीं, माही स्पोर्ट्स के अमित, रिचर्ड व रवि ने विपक्षी टीम में 2-2 विकेट लिये. जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी माही स्पोर्ट्स की टीम महज 17 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाकर जीत दर्ज की. इसमें आदित्य ज्ञान ने 52, अमित ने 42 व कुश तिवारी का 35 रनों का योगदान रहा. माही स्पोर्ट्स के खिलाड़ी अमित कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. मौके पर जयकिशन शर्मा,   चेतन भारतिया, सुरेश साह, सतीश सिन्हा, राकेश गुप्ता, सुधीर राणा, गोपाल सिंह, मो जुनैद, शानू कुमार आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-8-people-from-the-same-family-in-gandey-fell-ill-after-eating-food-admitted-to-sadar-hospital/">गिरिडीह

: गांडेय में एक ही परिवार से 8 लोग खाना खाने के बाद बीमार, सदर अस्पताल में भर्ती
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही