Search

 
 
 

नहीं रहीं वरिष्ठ पत्रकार अभिजीत सेन की पत्नी चंदना सेन, यशवंत सिन्हा ने जताया दुख

 
Hazaribagh :  पीटीआई और टाइम्स ऑफ इंडिया के वरिष्ठ पत्रकार अभिजीत सेन की धर्मपत्नी चांदना सेन (72 वर्ष) का स्वर्गवास श्रीनिवासन हॉस्पिटल हजारीबाग में मंगलवार की सुबह आठ बजे हो गया. उनके परिवार में एक बेटी अंतरा सेन और नाती है. चंदना सेन रविंद्र संगीत की अच्छी जानकार थी. स्थानीय खीरगांव स्थित मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया. पत्रकार अभिजीत सेन ने पत्नी को मुखाग्नि दी. उनकी अंतिम यात्रा में काफी संख्या में लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें–आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-on-the-birth-anniversary-of-the-forerunner-of-the-entire-revolution-a-resolution-was-taken-to-build-a-statue-and-a-building-in-jp-garden/">आदित्यपुर

: संपूर्ण क्रांति के अग्रदूत की जयंती पर जेपी उद्यान में प्रतिमा स्थापित करने का लिया संकल्प
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/nnn-3.jpg"

alt="" width="600" height="700" />

यशवंत सिन्हा ने जताई संवेदना

इससे पहले पूर्व मंत्री यशवंत सिन्हा और उनकी पत्नी नीलिमा सिन्हा ने अभिजीत सेन के घर पर पहुंच कर शोक संवेदना प्रकट की. उपायुक्त नैंसी सहाय ने भी गहरी संवेदना जताई. उनके हजारीबाग के नवाबगंज स्थित घर पर शोक संवेदना प्रकट करने वालों का तांता लगा रहा. अधिवक्ता विक्रम सेन, मेगालिथ खोजकर्ता शुभाशीष दास, एथलीट कोच तापस चक्रवर्ती, जेपी सिंह, पत्रकार समेत कई लोग घर पर पहुंचे हुए थे. इसे भी पढ़ें–जेपी">https://lagatar.in/jayaprakash-narayans-birth-anniversary-celebrated-by-jp-vichar-manch/">जेपी

विचार मंच ने मनाई जयप्रकाश नारायण की जयंती
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही