Search

 
 
 

वरिष्ठ पत्रकार पूरनचंद्र प्रसाद का निधन

 
Ranchi : रांची एक्सप्रेस के पूर्व संपादक व वरिष्ठ पत्रकार पूरनचंद्र प्रसाद का शनिवार की रात हृदयगति रुक जाने से निधन हो गया. उन्होंने हरमू हाउसिंग स्थित आवास पर अंतिम सांस ली. उनका पत्नी, विवाहित सुपुत्री, दामाद, नाती सहित भरा-पूरा परिवार है. रविवार को दोपहर बाद उनकी शव यात्रा निकाली गयी, जिसमें कई पत्रकार एवं उनके मित्र शामिल हुए. उनका अंतिम संस्कार हरमू स्थित मुक्तिधाम में किया गया. पूरनचंद्र प्रसाद का जन्म रांची में 12 जनवरी 1957 को हुआ था. उन्होंने 1980 में दैनिक रांची एक्सप्रेस में संवाददाता के रूप में पत्रकारिता जीवन की शुरुआत की थी. उन्होंने कुछ दिनों तक नागपुर स्थित लोकमत समाचार में भी उप संपादक के रूप में कार्य किया. 15 जनवरी 2015 को वे रांची एक्सप्रेस अखबार से सेवानिवृत हुए थे. बाद के दिनों में वे रांची एक्सप्रेस के स्थानीय संपादक भी रहे.
इसे भी पढ़ें – लायंस">https://lagatar.in/lions-club-of-ranchi-east-planted-101-saplings-in-hutup-gaushala/">लायंस

क्लब ऑफ रांची ईस्ट ने हुटूप गौशाला में लगाये 101 पौधे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही