Search

 
 
 

सीनियर नेशनल रग्बी चैंपियनशिप, झारखंड की पुरुष और महिला टीमें भुवनेश्वर पहुंची

 
Ranchi : भुवनेश्वर में शुक्रवार से आयोजित होने वाली सीनियर नेशनल रग्बी चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए झारखंड महिला एवं पुरूष टीम भुवनेश्वर पहुंच गयी है. यह प्रतियोगिता 19 दिसम्बर तक चलेगी. यह जानकारी झारखंड रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव हेजाज असदक ने दी है. उन्होंने बताया कि शुक्रवार को ही झारखंड महिला टीम का पहला मैच शुक्रवार को ही आंध्रप्रदेश के साथ होगा. जबकि पुरुष टीम का पहला मुकाबला उत्तर प्रदेश के साथ होगा. इस चैंपियनशिप में देश भर की 27 टीमें हिस्सा ले रही हैं. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही