Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी : झारखंड ने पुडुचेरी को 36-0 से रौंदा

Advertisement
Advertisement
Ranchi : सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता में शनिवार को झारखंड की टीम ने पुडुचेरी की टीम को एकतरफा मैच में 36-0 के बड़े अंतर से हराकर प्रतियोगिता में अपना विजय  अभियान शुरू किया. यह प्रतियोगिता छह से 17 मई तक मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित हो रही है. झारखंड की इस जीत में उसकी तेज तर्रार खिलाड़ी  वेतन डुंगडुंग का सर्वाधिक श्रेय रहा. उन्होंने दस तूफानी गोल दागे. प्रतियोगिता में यह झारखंड का पहला मैच था. इसे भी पढ़ें-दिल्ली">https://lagatar.in/ranchi-mayor-asha-lakra-meets-bjp-president-nadda-in-delhi/">दिल्ली

में बीजेपी अध्यक्ष नड्डा से मिलीं रांची मेयर आशा लकड़ा https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/030-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पूरे मैच को दौरान झारखंड के खिलाड़ी छाये रहे. गोल दागने का सिलसिला प्रमिला सोरेंग ने मैच के पहले ही मिनट से किया. इसके बाद गोलों की झड़ी लग गयी.विजेता टीम की ओर से वेतन वेतन डुंगडुंग ( दस गोल)  के अलावा फुलमनी भेंगरा ने चार, एडलीन बागे ने तीन, रोशनी डुंगडुंग ने तीन, रेशमा सोरेंग ने दो तथा दीप्ति टोप्पो और निराली कुजूर ने एक-एक गोल किये.पुडुचेरी के खिलाड़ी पूरे मैच के दौरान हताश दिखे. यह जानकारी झारखंड हॉकी के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने दी.   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही