Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

वरिष्ठ समाजसेवी सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेन्द्र पाठक का निधन

Advertisement
Advertisement
Garhwa : रंका अनुमंडल क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेन्द्र पाठक उर्फ़ ददु पाठक 85 वर्ष का शुक्रवार की दोपहर में रंका स्थित आवास पर निधन हो गया. निधन की खबर फैलते ही अपने नेता के अंतिम दर्शन के लिए सैकड़ो समर्थक उनके घर पहुंचे. स्‍व. सुरेन्द्र पाठक उर्फ़ ददु पाठक हुसैनाबाद के पूर्व विधायक जगनारायण पाठक के भतीजा एवं गढ़वा के पूर्व विधायक युगल किशोर पांडेय के साला थे. इसे भी पढ़ें : ब‍िहार">https://lagatar.in/dsp-made-directly-from-babli-constable-of-bihar-must-read-success-story/">ब‍िहार

की बबली कांस्‍टेबल से सीधे बनी DSP, जरूर पढ़ें सफलता की कहानी
इनके निधन से आसपास के क्षेत्रों शोक की लहर है. इनके निधन पर पूर्व विधायक सतेन्द्र नाथ तिवारी, वरिष्ठ समाजसेवी सह भाजपा नेता दीनबन्धु पांडेय, भोलानाथ पांडेय, सचिदानन्द तिवारी, अरूण कुमार तिवारी, अमरनाथ पांडेय, विजय साल, संजय प्रसाद गुप्ता, विनय पांडेय,  उत्‍तम पांडेय, किशोर कुमार, शौंडिक पारसनाथ पांडेय, पप्पू यादव, अरविंद कुमार सोनी, राजीव राज तिवारी, मोरध्वज प्रसाद सिंह, सुरेश पांडेय, बलराम पांडेय, गढ़वा जिला भाजपा महामंत्री संतोष दूबे, पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह, पूर्व जिला पार्षद सदस्य मुरारी यादव सहित गणमान्य लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है. उनका अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकंणिका घाट पर शनविार को किया जायेगा. मुखाग्नि‍ उनके ज्येष्ठ पुत्र रौशन पाठक देंगे. इसे भी पढ़ें : पुलिसकर्मियों">https://lagatar.in/jharkhand-government-is-conscious-of-the-health-of-policemen-health-minister-wrote-a-letter-to-cm/">पुलिसकर्मियों

के स्वास्थ्य के प्रति सजग है झारखंड सरकार, स्वास्थ्य मंत्री ने लिखा सीएम को पत्र
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही