Search

 
 
 

वरिष्ठ खेल पत्रकार और धोनी के मेंटर रहे चंचल भट्टाचार्य रांची विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों को सिखाएंगे क्रिकेट के गुर

 
Ranchi : रांची के वरिष्ठ खेल पत्रकार और भारत के सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के मेंटर रहे चंचल भट्टाचार्य अब रांची विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों को क्रिकेट के गुर सिखाएंगे. चंचल दा को रांची विश्वविद्यालय का क्रिकेट कोच नियुक्त किया गया है. सोमवार को कुलपति अजीत कुमार सिन्हा ने विवि मुख्यालय में चंचल भट्टाचार्य को नियुक्ति पत्र सौंपा. इस अवसर पर डॉ. सुदेश कुमार साहू, डॉ. केएनएन शाहदेव मौजूद रहे. बता दें लगभग छह माह पहले क्रिकेट कोच के लिए साक्षात्कार हुआ था, जिसमें चंचल भट्टाचार्य उत्तीर्ण हुए थे. 1 जुलाई को चंचल दा आधिकारिक रूप से रांची विश्वविद्यालय में अपनी जिम्मेवारी संभालेंगे. चंचल दा की नियुक्ति पर झारखंड राज्य खेल पत्रकार संघ के अधिकारियों समेत सभी पदाधिकारियों एवं खेल प्रेमियों ने बधाई व शुभकामनाएं दी है.

तीन दशक से क्रिकेट प्रशिक्षक व प्रशासक रहे हैं चंचल दा

चंचल दा पिछले तीन दशक से ज्यादा वक्त से क्रिकेट के प्रशिक्षण व प्रशासन से जुड़े रहे हैं. चंचल दा ने क्रिकेट में एनआईएस में डिग्री हासिल की है. वे पिछले दो दशक से रांची जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी के रूप में भी अपनी सेवाएं देते रहे हैं. कई बार मैनेजर व कोच के रूप में विभिन्न टीमों के साथ जुड़े रहे हैं. इसे भी पढ़ें : पूर्व">https://lagatar.in/former-mla-and-khatiani-party-leader-amit-mahto-surrendered-court-sent-to-jail/">पूर्व

विधायक और खातियानी पार्टी के नेता अमित महतो ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही