Search

 
 
 

लातेहार के सेंसाई मदन को मिला कराटे ब्‍लैक बेल्‍ट फॉर डीन की उपाधि

 
Latehar: पिछले दिनों झारखंड के कोडरमा में सोतोकान कराटे स्टाइल ऑफ क्लासिकल मार्शल आर्ट फेडेरेशन इंडिया के तहत आयोजित कार्यक्रम में लातेहार के बरवाडीह प्रखंंड के सेंसाई मदन लाल को ब्लैक बेल्ट फॉर डीन की उपाधि से नवाजा गया. लाल को उनकी कड़ी मेहनत और लगन के अलावा बच्चों को कराटे की विभिन्‍न प्रतियोगिताओं में तैयारी कराने और लड़कियों को आत्‍मरक्षा के लिए कराटे की तालिम देने के लिए यह उपाधी दी गयी. यह बेल्ट ग्रेडिंग व प्रमाण पत्र इंडिया चीफ कराटे प्रशिक्षक रेन्सी धनंजय श्रीवास्तव ने प्रदान किया. उन्‍होंने कहा कि मदन लाल लगभग 30 वर्षों से उनके साथ हैं. वे हमेशा कराटे को और भी बेहतर बनाये रखने लिए प्रयासरत रहे हैं. सेंसाई मदन लाल ने इंडिया चीफ कराटे प्रशिक्षक रेन्सी धनंजय श्रीवास्तव के प्रति आभार व्यक्त किया. इसे भी पढ़ें – वक्फ">https://lagatar.in/protest-against-waqf-bill-in-jantar-mantar-owaisi-said-modi-governments-aim-is-to-snatch-waqf-properties/">वक्फ

बिल के खिलाफ मुस्लिम संगठनों का जंतर-मंतर में प्रदर्शन, बोले ओवैसी-वक्फ की संपत्तियों को छीनना मोदी सरकार का मकसद
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

Google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही