Bhagalpur : बिहार में दिन प्रतिदिन अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं. बेखौफ अपराधी लगातार हत्या के वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला भागलपुर के गोपालपुर थाना क्षेत्र स्थित नवटोलिया गांव का है, जहां अपराधियों ने पति, पत्नी और उसके दो साल के बच्चे की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान चंदन कुमार, उनकी पत्नी चांदनी कुमारी और दो साल की बच्ची रौशनी कुमारी के रूप में हुई है. ट्रिपल मर्डर की खबर से इलाके में सनसनी फैल गयी है. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
भागलपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, लव मैरिज से नाराज पिता ने बेटी, दामाद और नतिनी को गोली मारी
Leave a Comment