Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गृहमंत्री सुएला ब्रेवरमैन का सनसनीखेज आरोप, ब्रिटिश पाकिस्तानी गोरी लड़कियों का यौन शोषण करते हैं, ड्रग्‍स देते हैं…

London : ब्रिटिश पाकिस्तानी पुरुष गोरी लड़कियों का यौन शोषण करते हैं. उन्हें ड्रग्स दिया जाता है. ब्रिटेन की गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन ने यह कह कर सनसनी मचा दी है. जान लें कि ब्रिटेन में रह रहे पाकिस्तानी किसी न किसी कारण विवादों में बने रहते हैं. भारतीयों और मंदिरों पर हमले को लेकर तो इनका नाम तो सामने आता ही है. अब यौन हिंसा के मामले में मंत्री ने पाकिस्तानियों पर आरोप लगा कर हलचल मचा दी है. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/attacker-on-pm-modi-rahul-gandhi-again-asked-whose-20-thousand-crores-in-adanis-shell-company/">पीएम

मोदी पर हमलावर राहुल गांधी ने फिर पूछा, अडानी की शेल कंपनियों में 20 हजार करोड़ किसके हैं?

वह दुनिया भर में पाकिस्तानियों के निशाने पर हैं

जान लें कि ब्रिटेन की गृह मंत्री ने रविवार को आरोप लगाया कि ब्रिटिश पाकिस्तानी पुरुष लड़कियों का यौन शोषण करते हैं. राजनीतिक गलियारे में माना जा रहा है कि उन्होंने राजनीतिक नफा नुकसान का आकलन किये बिना सच बोलने की हिम्मत दिखाई है. अब वह दुनिया भर में पाकिस्तानियों के निशाने पर हैं. उन्होंने कहा था, ब्रिटिश लड़कियों का रेप होता है, उन्हें ड्रग दिया जाता है और नुकसान पहुंचाया जाता है. यह सब ब्रिटिश पाकिस्तानी पुरुषों के गैंग्स करते हैं, जो बाल उत्पीड़न नेटवर्क में काम करते हैं. हमने देखा है कि समाज के लोग, पुलिस, टीचर और स्टेट एजेंसियां इसे लेकर आंख मूंद लेती हैं. इसकी वजह पॉलिटिकल करेक्टनेस और नस्लवादी कहे जाने का डर होता है. कहा कि इस डर के कारण हजारों लड़कियों का बचपन छिन जाता है. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/kapil-sibals-counterattack-on-pm-modis-statement-on-cbi-who-is-saving-the-corrupt/">पीएम

मोदी के सीबीआई वाले बयान पर कपिल सिब्बल का पलटवार, भ्रष्टाचारियों को कौन बचा रहा है?

सुएला ब्रेवरमैन ने नस्लवादी कहे जाने का डर अपने मन से निकाल दिया

जानकारों का कहना है कि ब्रिटेन की गृहमंत्री के बयान से साफ था कि उन्होंने नस्लवादी कहे जाने का डर अपने मन से निकाल दिया है. जबकि लोग अपनी आंखें मूंदे रहते हैं. सुएला ने ऐसा न करने का फैसला किया और मुखर होकर अपनी बात रखी, जिसके बाद वह पाकिस्तानियों के निशाने पर आ गयी हैं. इसे लेकर ब्रिटिश अमेरिकी पत्रकार मेहदी हसन ने ट्वीट किया... भारी प्रतिस्पर्धा के बावजूद और अपनी खुद की जातीयता के बावजूद सुएला ब्रेवरमैन कई दशकों में आधुनिक यूके की कंजर्वेटिव पार्टी से उभरने वाली सबसे कट्टर, निंदक और खतरनाक राजनीतिज्ञ हो सकती हैं. यह बेईमानी की बात है.

ऐसे अपराधों से निपटने पर ध्यान देना स्वागत योग्य है

पूर्व मुख्य अभियोजक नजीर अफजल ने कहा, `सुएला ब्रेवरमैन को पता है कि 84 फीसदी बाल यौन अपराधी श्वेत ब्रिटिश हैं. लेकिन वह उन पर ध्यान देना पसंद नहीं करतीं. सुएला ब्रेवरमैन का कहना था कि इन मामलों मे पाकिस्तानी सबसे ज्यादा होते हैं, लेकिन इन्हें रिपोर्ट ही नहीं किया जाता है. नेशनल सोसायटी फॉर प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू चिल्ड्रेन के मुख्य कार्यकारी सर पीटर वानलेस के अनुसार ऐसे अपराधों से निपटने पर ध्यान देना स्वागत योग्य है, लेकिन इसमें नस्ल पर फोकस नहीं होना चाहिए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही