Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सेंसेक्स और निफ्टी में हल्की तेजी, ONGC टॉप गेनर, इंफोसिस टॉप लूजर्स

Advertisement
Advertisement

LagatarDesk :  गुरुवार को शेयर बाजार की शुरुआत हल्की तेजी के साथ हुई है. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स दायरे में रहकर कारोबार कर रहे हैं. कोरोना महामारी की दूसरी लहर भारत में तेजी से फैल रही है. कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच निवेशक सतर्क होकर कारोबार कर रहे हैं. आज के कारोबार में सेंसेक्स 48  हजार के स्तर पर कारोबार कर रहा है. वहीं निफ्टी भी 14 हजार के स्तर पर पहुंच गया है. फिलहाल सेंसेक्स">https://www.bseindia.com/">सेंसेक्स

100 अंक मजबूत होकर 48,660 के आस पास ट्रेडिंग कर रहा है. वहीं निफ्टी">https://www.nseindia.com/">निफ्टी

भी 44 अंकों की तेजी के साथ 14548 के स्तर पर कारोबार करता दिख रहा है.

इसे भी पढ़े : ममता">https://lagatar.in/mamta-said-modi-shah-spread-corona-said-smriti-irani-these-are-her-rites/50178/">ममता

ने कहा, मोदी-शाह ने फैलाया कोरोना, बोलीं स्मृति ईरानी, यही उनके संस्कार हैं

ओएनजीसी शेयरों में 4 फीसदी की तेजी

आज के कारोबार में बैंक, फाइनेंशियल और मेटल शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है. जबकि ऑटो, आईटी और रियल्टी शेयरों में गिरावट देखने को मिल रहा है. क्रूड ऑयल में तेजी के कारण ओएनजीसी के शेयरों में करीब 4 फीसदी की तेजी देखी जा रही है. वहीं इंफोसिस के नतीजों के बाद इसके शेयरों में लगभग 4 फीसदी की गिरावट नजर आ रही है.

एशियाई बाजारों में मिक्स्ड ट्रेडिंग का रुख

ग्लोबल संकेतों की बात करें तो आज एशियाई बाजारों में मिक्स्ड ट्रेंड है. वहीं अमेरिकी बाजार में अच्छे नतीजों के कारण तेजी देखी जा रही है. बुधवार को भी अमेरिकी बाजार में तेजी देखने को मिली थी. डाउ जोंस करीब 54 अंकों की मजबूती के साथ बंद हुआ था.

आज के टॉप गेनर और टॉप लूजर्स

आज के कारोबार में थोड़ी खरीदारी देखी जा रही है. आज के कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के 14 शेयर हरे निशान पर हैं. वहीं 16 शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. ONGC, सनफार्मा, TCS, कोटक बैंक, डॉ रेड्डीज, NTPC, भारती एयरटेल और HDFC बैंक आज के टॉप गेनर की लिस्ट में शामिल हैं. जबकि इंफोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा बैंक, इंडसइंड बैंक, मारुति, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचसीएल टेक और एल एंड टी आज के टॉप लूजर्स की श्रेणी में शामिल हैं.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही