Search

 
 
 

शेयर बाजार की तेजी पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स 260 अंक टूटकर खुला

 

LagatarDesk : शेयर बाजार लगातार">https://lagatar.in/">लगातार

दूसरे दिन गिरावट के साथ खुला, बुधवार को सेंसेक्स">https://www.bseindia.com/">सेंसेक्स

और निफ्टी">https://www.nseindia.com/">निफ्टी

दोनों इंडेक्स लाल निशान पर खुले. सेंसेक्स 49 हजार के नीचे पहुंच गया है. वहीं निफ्टी भी फिसलकर 14800 के नीचे आ गया है. सेंसेक्स 260 अंक टूटकर 48,903 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है. वहीं निफ्टी भी 60 अंकों की गिरावट के साथ 14790 के स्तर पर ट्रेडिंग कर रहा है.

बैंक और फाइनेंशियल सेक्टर में गिरावट

आज के कारोबार में बैंक और फाइनेंशियल शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है. आइटी सेक्टर में भी भारी बिकवाली की स्थिति देखने को मिल रही है. हालांकि मेटल और रियल्टी सेक्टर में तेजी देखने को मिल रही है. इन दोनों सेक्टर के कारण बाजार को थोड़ा सपोर्ट मिल रहा है. बुधवार को शेयर बाजार का कुल मार्केट कैप 2 करोड़ 13 लाख रुपये से ज्यादा है.

मंगलवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला और बंद हुआ  

इससे पहले मंगलवार को भी शेयर बाजार गिरावट पर खुला और बंद हुआ था. सेंसेक्स करीब 450 से अधिक अंकों की गिरावट के साथ 49,043 पर खुला था. वहीं निफ्टी भी 135 अंक टूचकर 14807 के स्तर पर खुला था. वहीं सेंसेक्स 340 अंक टूटकर 49,161 के स्तर पर बंद हुआ था. जबकि निफ्टी भी 91.60 अंकों की गिरावट के साथ 14,850 के स्तर पर बंद हुआ था.

NTPC और ONGC टॉप गेनर

आज के कारोबार में सबसे अधिक तेजी NTPC, ONGC और Powergrid में देखने को मिल रही है. जबकि HDFC और M&M आज के टॉप लूजर्स की लिस्ट में नजर आ रहे हैं.

आज के टॉप गेनर और टॉप लूजर्स

आज के कारोबार में लॉर्जकैप शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रही है. 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के 24 शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. जबकि केवल 6 शेयर हरे निशान पर हैं. पावरग्रिड, NTPC, LT, ONGC, SBI और बजाज ऑटो आज के टॉप गेनर की लिस्ट में शामिल हैं. जबकि M&M, HDFC, एचयूएल, नेस्ले इंडिया, कोटक महिंद्रा बैंक, ICICI बैंक और टेक महिंद्रा आज के टॉप लूजर्स की श्रेणी में शामिल हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही