Search

 
 
 

सेंसेक्स 14 अंक टूटकर बंद, निफ्टी 11 अंक मजबूत, एचडीएफसी टॉप लूजर्स

 

LagatarDesk :  घरेलू शेयर बाजार में आज काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला. शेयर बाजार में आज अच्छी देखने को मिली. लेकिन कारोबार के अंत में शेयर बाजार में गिरावट देखी गयी. सेंसेक्स">https://www.bseindia.com/">सेंसेक्स

51 हजार के नीचे लुढ़क गया. वहीं निफ्टी">https://www.nseindia.com/">निफ्टी

15200 के स्तर पर दिखा. कारोबार के अंत में सेंसेक्स लाल निशान पर बंद हुआ. जबकि निफ्टी में मामूली बढ़त पर समाप्त हुआ. सेंसेक्स 14 अंकों की गिरावट के साथ 50,637.53 के स्तर पर बंद हुआ है. वहीं निफ्टी 11 अंकों की मजबूती के साथ 15208 के स्तर पर बंद हुआ.

एचडीएफसी के शेयर दो फीसदी टूटकर हुए बंद

आज के कारोबार में बैंक शेयरों में सबसे अधिक बिकवाली देखवे को मिली. हालांकि मेटल शेयरों में उछाल देखा गया. एशियन पेंट्स, टाइटन और बजाज फिनसर्व आज के टॉप गेनर की लिस्ट में शामिल रहें. जबकि एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक और आरआईएल टॉप लूजर्स की श्रेणी में रहें. एचडीएफसी के शेयरों में दो फीसदी की गिरावट देखी गयी. एक्सिस बैंक और रिलायंस के शेयर एक-एक फीसदी टूटकर बंद हुए. जबकि एशियन पेंट्स के शेयर में सबसे अधिक बढ़त देखी गयी. एशियन पेंट्स के  शेयरों में करीब 3.4 फीसदी की मजबूती देखी गयी.

हरे निशान पर खुला था शेयर बाजार

कारोबार के शुरुआत में सेंसेक्स 207 अंकों की तेजी के साथ 50,860 के स्तर पर खुला था. वहीं निफ्टी भी 80 अंक मजबूत होकर 15278 के स्तर पर शुरू हुआ था. इसके पहले सोमवार को भी शेयर बाजार मजबूत होकर बंद हुआ था.

 आज के टॉप गेनर और टॉप लूजर्स

आज के कारोबार 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के 21 शेयर हरे निशान पर बंद हुए. जबकि 9  शेयर लाल निशान पर बंद हुए थे. एशियन पेंट्स, टाइटन कंपनी, बजाज फिनसर्व, टीसीएस, इंफोसिस, टेक महिंद्रा और पावरग्रिड आज के टॉप गेनर की लिस्ट में शामिल रहें. वहीं एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, आरआईएल, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी और आईटीसी टॉप लूजर्स की श्रेणी में रहें.

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही