Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सेंसेक्स 85 अंकों की गिरावट पर बंद, इंडसइंड बैंक टॉप गेनर, आईटीसी टॉप लूजर

Advertisement
Advertisement

LagatarDesk : शेयर बाजार में आज लगातार दूसरे दिन भी मुनाफा वसूली देखने को मिली. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए. सेंसेक्स में 0.16 फीसदी की गिरावट देखने को मिली. वहीं निफ्टी में 0.1 अंकों की बढ़त देखी गयी. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 85.40 अंक लुढ़क कर 51,849.48 के स्तर पर बंद हुआ. जबकि निफ्टी 15.80 अंकों की तेजी के साथ 15,590.65 के लेवल पर समाप्त हुआ.

30 शेयरों वाले सेंसेक्स के 18 शेयर लाल निशान पर

आज 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के केवल 12 शेयर हरे निशान पर बंद हुए हैं. वहीं 18  शेयर लाल निशान पर समाप्त हुए हैं. आज के कारोबार में सबसे अधिक इंडसइंड बैंक के शेयर में तेजी देखने को मिली. इसके शेयर में 1.81 फीसदी का उछाल देखा गया. वहीं पावर ग्रिड में 1.58 फीसदी, रिलायंस में 1.52 फीसदी. बजाज ऑटो में 1.41 फीसदी और मारुति में 1.30 फीसदी की बढ़त देखी गयी. वहीं दूसरी ओर आईटीसी के के शेयरों में सबसे अधिक 2.88 फीसदी की गिरावट देखने को मिली. इसके अलावा टेक महिंद्रा में 1.20 फीसदी, एक्सिस बैंक में 1.08 फीसदी, एशियन पेंट्स में 0.95 फीसदी और कोटक महिंद्रा में 0.84 फीसदी गिरावट देखने को मिली.

इसे भी पढ़े : दही-चीनी">https://lagatar.in/eat-curd-sugar-and-drive-away-stomach-problems-it-has-more-benefits/80408/">दही-चीनी

खाएं और पेट की समस्या दूर भगाएं, इसके और भी हैं फायदे

इन शेयरों में रही गिरावट और तेजी

आज के टॉप गेनर की लिस्ट में इंडसइंड बैंक, पावर ग्रिड, रिलायंस, बजाज ऑटो, मारुति, एमटीपीसी, एसबीआई,  सनफार्मा, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, ओएनजीसी और एचयूएल शामिल है. इसके अलावा आज के टॉप लूजर्स की लिस्ट में आईटीसी, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, कोटक महिंद्रा, टीसीएस, एचसीएल टेक, एचडीएफसी, लारसेन,  आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, ओएनजीसी, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल और एम एंड एम शामिल हैं.

इसे भी पढ़े : SBI">https://lagatar.in/sbi-customers-should-do-this-work-before-june-30-otherwise-there-will-be-trouble/80249/">SBI

के ग्राहक 30 जून से पहले कर लें ये काम, नहीं तो होगी परेशानी

गिरावट के साथ खुला था शेयर बाजार

शेयर बाजार की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई थी. कारोबार के शुरुआत में सेंसेक्स 190.14 अंक गिरावट के साथ 51,744.74 के स्तर पर खुला था. जबकि निफ्टी 44.40 अंक टूटकर 15,530.45 के स्तर पर शुरू हुआ था.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही