Search

 
 
 

सेंसेक्स 41 अंकों की तेजी के साथ बंद, निफ्टी 14800 के नीचे लुढ़की

 

LagatarDesk : घरेलू शेयर बाजार में आज काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन में सेंसेक्स मामूली बढ़त पर बंद हुआ. जबकि निफ्टी में गिरावट देखने को मिली. आज के कारोबार में सेंसेक्स 0.09 फीसदी की बढ़त के साथ 48 हजार के स्तर को पार कर लिया. वहीं निफ्टी 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 14800 के नीचे फिसल गया. सेंसेक्स 41.75 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 48,732.55 पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी  18.70 अंक टूटकर 14,677.80 पर बंद हुआ.

एशियन पेंट्स और आईटीसी के शेयर मजबूत होकर बंद

आज के कारोबार में ऑटो, मेटल, रियल्टी और सरकारी बैंक के शेयरों में मुनाफा वसूली देखने को मिला. हालांकि एफएमसीजी शेयरों में भी खरीददारी रही. एशियन पेंट्स और आईटीसी टॉप गेनर रहे. जबकि इंडसइंड बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा टॉप लूजर्स की लिस्ट में रहें.

आज के टॉप गेनर और टॉप लूजर्स

30 शेयरों वाले सेंसेक्स के सिर्फ 9 शेयर हरे निशान पर बंद हुए. जबकि 21 शेयर लाल निशान पर समाप्त हुए.  एशियन पेंट्स, आईटीसी, नेस्ले इंडिया, एलएंडटी, एचयूएल और रिलायंस इंडस्ट्रीज आज के टॉप गेनर की लिस्ट में शामिल रहें. जबकि इंडसइंड बैंक, M&M, डॉ रेड्डीज, एसबीआई, एनटीपीसी, ओएनजीसी और सनफार्मा आज के टॉप लूजर्स की श्रेणी में शामिल रहें.

इन शेयरों में इतनी रही तेजी

एशियन पेंट्स के शेयरों में 8.51 फीसदी तेजी रही. इसके बाद ITC के शेयर में 4.45 फीसदी उछल देखने को मिला. वहीं नेस्ले इंडिया, एलएंडटी, हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में 2-2 फीसदी की बढ़त देखी गयी. इसके बाद रियलांस के शेयरों में तेजी देखी गयी. बीएसई के मिडकैप में 1.14 फीसदी की गिरावट पर बंद हुए. वहीं बीएसई स्मॉल कैप में 1.18 फीसदी लुढ़क कर बंद हुए. मेटल इंडेक्स में 3.61 फीसदी की गिरावट रही. वहीं पीएसयू में 2.20 फीसदी की गिरावट आयी है. ऑटो इंडेक्स 2 फीसदी लुढ़क कर बंद हुए हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही