Mumbai : आज सोमवार को सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार ने फिर उड़ान भरी. आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला Sensex खुलने के साथ ही 500 अंक उछला. दोपहर 12 बजे के लगभग सेंसेक्स ने 1000 अंक की छलांग लगाई. बता दें कि पिछले सप्ताह भी शेयर बाजार ने जबरदस्त बढ़त ली थी. आज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी (Nifty) भी खुलते ही 150 अंक से ज्यादा उछला. धीरे-धीरे यह 282 अंक उछल गया. आज Relianc, Kotak Bank, NTPC, PowerGrid से लेकर RVNL और IREDA के शेयर तेज गति से दौड़े. घरेलू बाजार में विदेशी फंड्स के प्रवाह और ब्लू-चिप शेयरों की जबरदस्त खरीदारी ने सेंसेक्स और निफ्टी को नयी ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया. वहीं बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र के शेयरों में आई मजबूती ने मार्केट को सहारा दिया. इसे भी पढ़ें : उत्तर">https://lagatar.in/uttar-pradesh-sadar-zafar-ali-of-sambhal-jama-masjid-taken-into-custody/">उत्तर
Sensex ने आज 1000 अंकों की छलांग लगाई, निवेशकों की बल्ले बल्ले...
Last Updated: Mar 24, 2025 12:00 AM (IST)