LagatarDesk : शेयर बाजार में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को जोरदार तेजी देखने को मिली. सेंसेक्स और निफ्टी ने आज नये रिकॉर्ड बना लिये हैं. कारोबार के दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 999.78 अंक उछलकर 72,720.96 के नये सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया. वहीं एनएसई का सूचकांक निफ्टी भी 281.05 अंक चढ़कर 21,928.25 के अपने नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया. वहीं कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 847.27 अंक की छलांग के साथ रिकॉर्ड 72,568.45 अंक पर बंद हुआ. जबकि एनएसई निफ्टी भी 247.35 अंक उछलकर 21,894.55 अंक के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर समाप्त हुआ.
सेंसेक्स-निफ्टी ने बनाये नये रिकॉर्ड, IT शेयरों ने भी लगायी जबरदस्त छलांग
Last Updated: Jan 12, 2024 12:00 AM (IST)