Search

 
 
 

सेंसेक्स 550 अंक मजबूत, निफ्टी 15 हजार के पार, RIL टॉप गेनर

 

LagatarDesk : घरेलू शेयर बाजार लगातार">https://lagatar.in/">लगातार

तीन दिनों से तेजी के साथ खुल रहा है. गुरुवार के कारोबार में सेंसेक्स">https://www.bseindia.com/">सेंसेक्स

और निफ्टी">https://www.nseindia.com/">निफ्टी

दोनों इंडेक्स हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं. सेंसेक्स ने 50 हजार के करीब ट्रेड कर रहा है. वहीं निफ्टी भी 15 हजार को पार कर गया है. आज बैंक और फाइनेंशियल सेक्टर में आज भी तेजी देखने को मिल रहा है.

आरआईएल के शेयरों 2 फीसदी चढ़े

फिलहाल सेंसेक्स 550 अंक मजबूत ​होकर 50283 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. वहीं निफ्टी 373 अंकों के उछाल के साथ 15026 के स्तर पर है. आज के कारोबार में आरआईएल के शेयरों में करीब 2 फीसदी की तेजी है. इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस और एचडीएफसी भी टॉप गेनर की लिस्ट में हैं.

आज के टॉप गेनर और टॉप लूजर्स

30 शेयरों वाले सेंसेक्स  के 27 शेयर आज हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं. वहीं तीन शेयर लाल निशान पर नजर आ रहे हैं. इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, ONGC, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक बैंक, HDFC बैंक और SBI आज के टॉप गेनर की लिस्ट में शामिल हैं. वहीं नेस्ले इंडिया, सनफार्मा और HCL टेक आज के टॉप लूजर्स की सूची में शामिल हैं.

790 अंक मजबूत होकर बंद हुआ था सेंसेक्स

बुधवार को सेंसेक्स 790 अंकों की तेजी के साथ 49,734  के स्तर पर बंद हुआ था. वहीं निफ्टी  212  अंक मजबूत होकर 14,864.55  के स्तर पर बंद हुआ था. बुधवार के कारोबार में बजाज फाइनेंस के शेयरों में करीब 8.32 फीसदी की तेजी देखी गयी थी.

अमेरिकी बाजार में भी तेजी

बुधवार के Apple और Facebook ने तिमाही नतीजें की घोषणा की. इससे US मार्केट में तेजी का रुख देखा जा रहा है. अमेरिकी बाजार में डाउ फ्यूचर्स करीब 50 मजबूत हुआ है. वहीं आज एशियाई बाजारों में खरीदारी देखी जा रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही