Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शेयर बाजार में भारी उछाल, सेंसेक्स 790 अंक मजबूत, बजाज फाइनेंस टॉप गेनर

Advertisement
Advertisement

 

LagatarDesk : बुधवार को काफी दिनों के बाद शेयर बाजार में इतनी तेजी देखी गयी. आज के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों शेयरों में हरे निशान पर बंद हुए. सेंसेक्स 49700 के करीब पहुंच गया. वहीं निफ्टी भी 14850 के स्तर पर बंद हुआ. यूएस फेड के ब्याज दरों पर आज फैसला आने वाला है. फैसले के पहले घरेलू शेयर बाजार में जमकर खरीदारी हुई. आज बैंक, फाइनेंशियल और ऑटो शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली. वहीं मेटल और फार्मा के शेयरों में गिरावट देखी गयी.

बजाज फाइनेंस के शेयरों में 8 फीसदी की तेजी

सेंसेक्स 790 अंक मजबूत होकर 49734 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 212 अंकों की तेजी  के साथ 14865 के स्तर पर बंद हुआ. बजाज फाइनेंस में करीब 8 फीसदी के करीब तेजी रही. वहीं इंडसइंड बैंक के शेयर 5.08 फीसदी और बजाज फिनजर्व 4.06 फीसदी मजबूत हुए. बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक और बजाज फिनसर्व टॉप गेनर की लिस्ट में शामिल रहें. हालांकि नेस्ले इंडिया और एचसीएल टेक में गिरावट देखने को मिली. इससे पहले इस हफ्ते के दोनों दिन शेयर बाजार मजबूत होकर बंद हुए.

30 शेयरों वाले सेंसेक्स के 26 शेयर हरे निशान पर बंद

आज के कारोबार में शेयर बाजार को लॉर्जकैप शेयरों में तेजी रही. 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के 24 शेयरों हरे निशान पर पबंद हुए. वहीं 6 शेयर लाल निशान पर बंद हुए. बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व, ICICI बैंक, कोटक बैंक, SBI, बजाज ऑटो और HDFC बैंक टॉप गेनर की लिस्ट में शामिल रहें. वहीं नेस्ले इंडिया, HCL टेक, LT, डॉ रेड्डीज, TCS और ITC आज के टॉप लूजर्स की श्रेणी में शामिल रहें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही