Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला: आनन्द मार्ग स्कूल कांड्रा के नेत्र जांच शिविर में मिले मोतियाबिंद के 10 मरीज, निशुल्‍क ऑपरेशन होगा

Advertisement
Advertisement
Seraikela: आनन्द मार्ग आश्रम कांड्रा, आनन्द मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल जिला शाखा एवं पूर्णिमा नेत्रालय तामोलिया के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को आनंद मार्ग स्कूल कांड्रा में निशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन किया गया. सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले शिविर में कुल 40 लोगों के नेत्र की जांच की गई. जिसमें 10 मरीज मोतियाबिंद से ग्रसित पाए गए. मोतियाबिंद के रोगियों को 20 जून को दोपहर 11 बजे पूर्णिमा नेत्रालय भेजा जाएगा जहां उनका निशुल्क ऑपरेशन होगा. शिविर का उद्घाटन आनन्द मार्ग प्रचारक संघ के भुक्ति प्रधान गोपाल बर्मन ने संस्थापक आनन्दमूर्त्ति की प्रतिकृति पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/cyber-crime-bank-account-cyber-thug-bistupur-cyber-police-station/">जमशेदपुर

: मानगो के व्यक्ति के खाते से साइबर ठगों ने उड़ाए 79 हजार रुपये

निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सेवा

गोपाल बर्मन ने कहा कि निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सेवा है. सेवा दो प्रकार का होती है. अस्थाई सेवा में जैसे नारायण सेवा करना बच्चों को किताब कॉपी बांटना इत्यादि इसके अंतर्गत आता है. जिससे अस्थाई रूप से नारायण को लाभ मिलता है. किंतु यदि स्कूल भवन बनाना, हॉस्पिटल बनाना, निःस्वार्थ भाव से पेड़ पौधे का वितरण करना इत्यादि स्थाई सेवा में आते हैं जिसका लाभ लोगों को बहुत दिनों तक मिलता है.

आनन्द मार्ग का प्रयास जनसाधारण का कल्याण करना: गोपाल बर्मन

उन्‍होंने कहा कि आनन्द मार्ग का प्रयास जनसाधारण का कल्याण करना है. इसी कड़ी में यह विजन सेंटर है जिसमें जरूरतमंद लोगों की निशुल्क आंख की चिकित्सा की जा रही है. इस कार्यक्रम के सफल बनाने में पूर्णिमा नेत्रालय की डॉ. संस्कृति सिंह, आनन्द मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम के बसंत राम, भर्तृहरि, जितेन बर्मन व सूर्य प्रकाश का सराहनीय योगदान रहा. इसे भी पढ़ें: अग्निपथ">https://lagatar.in/agneepath-scheme-action-on-miscreants-61-arrested-so-far-fir-on-coaching-institutes/">अग्निपथ

योजनाः उपद्रवियों पर कार्रवाई, अबतक 61 अरेस्ट, कोचिंग संस्थानों पर FIR
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही