Search

 
 
 

सरायकेला : बेहतर कार्य करने वाले 11 बीएलओ को मिला प्रशस्ति पत्र

 
Seraikela (Bhagya sagar singh) : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त (डीसी) अरवा राजकमल ने 11 बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. इन सभी बीएलओ ने निर्धारित लक्ष्य से अधिक निर्वाचन पहचान पत्र को आधार कार्ड से लिंक किया है. सभी बीएलओ को समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को प्रशस्ति पत्र दिया गया. मौके पर उपायुक्त ने कहा कि क्षेत्र में बीएलओ द्वारा निर्धारित लक्ष्य से अधिक कार्य करना प्रशंसनीय है. अन्य बीएलओ भी बेहतर कार्य कर रहे हैं. उन्हें अपने क्षेत्र में और मेहनत करने की आवश्यकता है. आधार लिंकिंग कार्य में सरायकेला खरसावां जिला तत्काल दूसरे स्थान पर है. अगर सभी बीएलओ एवं संबंधित पदाधिकारी आपसी तालमेल स्थापित कर बेहतर कार्य करेंगे तो हम जल्द ही पहले स्थान पर होंगे. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-many-programs-organized-on-international-ozone-day-at-noamundi-me-school/">किरीबुरू

: नोवामुंडी एमई स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय ओजोन दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित
शत प्रतिशत आधार लिंकिंग कार्य कर प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वालों में पदम लोचन दास, रिंकी महतो, कौशल्या महतो, प्रकाश चंद्र महतो, बालिका सरदार, सोनाली कुंडू, ज्योत्सना महतो, अमूल्य नायक, लक्ष्मी तापे, पारुल मंडल एवं सेफली बेज शामिल हैं. उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह ने मौके पर सभी बीएलओ को उनके बेहतर कार्य प्रदर्शन हेतु धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ इस कार्य के अलावा अन्य अलग-अलग क्षेत्र में भी कार्य कर रहे हैं बावजूद इसके शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करना सराहनीय है. इस अवसर पर संबंधित क्षेत्र के निर्वाची निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाची निबंधन पदाधिकारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही