Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला : 11 मरीजों का करवाया गया मोतियाबिंद का निःशुल्क ऑपरेशन

Advertisement
Advertisement
Seraikela : जिले के आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल व पूर्णिमा नेत्रालय के संयुक्त प्रयास से मंगलवार को 11 मोतियाबिंद से ग्रसित मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन किया गया. उक्त ऑपरेशन में चार महिला व सात पुरुषों की आंखों का सफल ऑपरेशन हुआ. विदित हो कि 21 मई को कांड्रा के आनंद मार्ग स्कूल विजन सेंटर में निःशुल्क नेत्र जांच व मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन किया गया था. इसमें 50 मरीजों ने अपनी आंखों की जांच करवाई थी. नेत्र जांच किए गए सभी मरीजों में से 11 मरीज मोतियाबिंद से पीड़ित पाए गए थे, जिनका आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल व पूर्णिमा नेत्रालय के तत्वावधान में निःशुल्क ऑपरेशन किया गया. इसे भी पढ़े : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-the-miscreants-robbed-35-thousand-with-a-pistol-to-two-forest-produce-businessmen/">किरीबुरु

: दो वनोत्पाद व्यवसायी को पिस्टल सटा बदमाशों ने 35 हजार लूटे

चार जून को नेत्र जांच शिविर का आयोजन 

इस निःशुल्क नेत्र जांच व ऑपरेशन को सफल बनाने में पूर्णिमा नेत्रालय की डॉ. संस्कृति सिंह व पूर्णिमा महतो, आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल के गोपाल बर्मन, सूर्य प्रकाश, भरत बर्मन व भर्तृहरि का महत्वपूर्ण योगदान रहा. वहीं, आनंद मार्ग के गोपाल बर्मन ने बताया कि अगला निःशुल्क नेत्र जांच व मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन कांड्रा के जांच विजन में चार जून को किया जाएगा. इसे भी पढ़े : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-cycling-couple-was-hit-by-a-speeding-scooty/">सरायकेला

: साइकिल सवार दंपति को तेज रफ्तार स्कूटी ने मारी टक्कर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही