Search

 
 
 

सरायकेला : कुचाई में मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की मनायी गयी 120वीं जयंती

 
Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : वृहद झारखण्ड जनाधिकार मंच के केंद्रीय कार्यालय कुचाई में मंगलवार को प्रखण्ड अध्यक्ष मंगल सिंह मुंडा के नेतृत्व में मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की 120 वीं जयंती मनायी गयी. मंच के सभी सदस्यों ने जयपाल सिंह मुंडा के चित्र पर श्रद्धांजलि देकर वृहद झारखण्ड के अधूरे सपनों को साकार करने का संक्लप लिया. जनाधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष बिरसा सोय ने कहा कि मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा के अधूरे सपनों को साकार करने के लिए ही वृहद झारखण्ड जनाधिकार मंच का गठन किया है. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-two-day-cultural-festival-at-kharsawan-chhau-center-from-january-4/">सरायकेला

: खरसावां छऊ केंद्र में दो दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव 4 जनवरी से

शहीदों के सपनों से नहीं होने देंगे खिलवाड़ : बिरसा बंकिरा

उनके जीवनी पर प्रकाश डालते कहा कि जयपाल सिंह मुंडा एक राजनीतिज्ञ, पत्रकार, लेखक, संपादक, शिक्षाविद् और 1925 में ‘ऑक्सफोर्ड ब्लू’ का खिताब पाने वाले हॉकी के एकमात्र अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी थे. जयपाल सिंह ने सन 1938 को आदिवासी महासभा की अध्यक्षता ग्रहण की. साथ ही बिहार से अलग वृहद झारखंड राज्य की स्थापना की मांग की थी. देश में आदिवासियों के अधिकारों के लिए वह उनकी आवाज बने थे. युवा मंच के जिला अध्यक्ष बिरसा बंकिरा ने कहा कि हम समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों की सेवा करने का कार्य करेंगे एवं वीर शहीदों के सपनों के साथ किसी भी कीमत में खिलवाड़ होने नहीं देंगे. अन्य वक्ताओं ने भी अपने अपने विचार रखे. इस अवसर पर मंच के प्रखंड अध्यक्ष मंगल सिंह मुंडा, खरसावां प्रखण्ड अध्यक्ष राजू मुंडा, भारत उरांव, जादू मुंडा, राजेश तियू, सोमरा उरांव एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही