Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला : 15 को बिरसा मुंडा जयंती "जनजातीय गौरव दिवस" के रूप में मनाया जाएगा

Advertisement
Advertisement
Saraikela : केंद्रीय आदिवासी मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को "जनजातीय गौरव दिवस" के तौर पर मनाया जाएगा. यह दिवस जनजातीय नायकों और उनके योगदान को याद करने का बेहद ही अनूठा प्रयास है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बुधवार को आयोजित कैबिनेट की बैठक में यह प्रस्ताव पारित किया गया. इस प्रस्ताव को पारित करने के लिए पूरे जनजातीय समुदाय की ओर से उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय समुदाय का उल्लेखनीय योगदान रहा है. मुंडा ने कहा कि 15 नवंबर से 22 नवंबर तक आजादी केअमृत महोत्सव के तहत जनजातीय महोत्सव मनाया जाएगा. इसके तहत जनजातीय समुदाय के स्वतंत्रता सेनानियों के कृतित्व, उनकी कला और संस्कृति पर कार्यक्रम आयोजित होगा. इसे भी पढ़ें : कुचाई">https://lagatar.in/seeing-wife-and-cousin-in-an-objectionable-position-in-kuchai-both-were-beaten-to-death-with-sticks/">कुचाई

में पत्नी और चचेरे भाई को आपत्तिजनक स्थिति में देख लाठी से पीट दोनों की कर दी हत्या
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही