Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला: जेल अदालत में 17 मामलों की हुई सुनवाई, दो मामलों का निष्पादन कर दो को किया गया रिहा

Advertisement
Advertisement
Seraikela: स्थानीय मंडल कारा में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा आज जेल अदालत का आयोजन किया गया. जेल अदालत में कई बंदियों द्वारा दिए गए आवेदन में कुल 17 मामलों पर विचार किया गया, जिनमें से दो मामलों का निष्पादन किया गया. इन दो मुकदमे में दो बंदियों मो राजू उर्फ विजय मुंडा व चिंटू लोहार की रिहाई हुई है. दोनों ही चोरी के मामले में जेल में बंद थे. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-on-23rd-april-the-5th-foundation-day-of-ganpati-will-be-celebrated-with-pomp-in-hindu-peeth/">जमशेदपुर:

23 अप्रैल को धूमधाम से मनेगा हिंदू पीठ में गणपति का 5वां स्थापना दिवस

सीजेएम मंजू कुमारी थीं उपस्थित

जेल अदालत में मुख्य रूप से सीजेएम मंजू कुमारी मुख्य रूप से उपस्थित थीं. उन्‍होंने कहा कि जेल अदालत का उद्देश्य लंबे समय से छोटे-छोटे मामलो में जेल में बंद कैदियों को न्यायिक सेवा उपलब्ध करा न्याय दिलाना है. मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव कुमार कांति प्रसाद,  सहायक अभियोजन अधिकारी,  स्थानीय कारागार के काराधीक्षक हिमानी झा,  न्यायालय के कर्मी, कारागार के कर्मी और सुधारगृह के बंदी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-rajesh-singh-of-sec-engineering-got-parking-of-tatanagar-railway-station-for-4-19-crores/">जमशेदपुर:

4.19 करोड़ में सेल इंजीनियरिंग के राजेश सिंह ने ली टाटानगर रेलवे स्टेशन की पार्किंग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही