Search

 
 
 

चक्रधरपुर : नलिता गांव में जिप सदस्य लक्ष्मी हांसदा ने सड़क निर्माण का किया शिलान्यास

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर की नलिता पंचायत के नलिता गांव की जर्जर सड़क से अब लोगों को निजात मिलेगा. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सोमवार को सड़क निर्माण के लिए शिलान्यास किया गया. इस मौके पर मुख्य रूप से मौजूद जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी हांसदा ने नारियल फोड़कर व पूजा अर्चना कर सड़क निर्माण के लिए शिलान्यास किया. जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी हांसदा ने कहा कि सड़क जर्जर रहने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-dc-held-a-meeting-regarding-the-preparation-of-cms-program/">गिरिडीह

: सीएम के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर डीसी ने की बैठक

सड़क की स्थिति से अधिकारियों को ग्रामीणों ने कराया था अवगत

सड़क की स्थिति से ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया था. अब जाकर ग्रामीणों की मांग पूरी हुई है. नलिता चौक से लेकर बुरुनलिता तक पांच किलोमीटर तक सड़क का निर्माण होना है. यह सड़क कई गांव को जोड़ेगी. इस मौके पर चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव के प्रतिनिधि पीरु हेंब्रम, झामुमो नेता प्रदीप महतो, प्रखंड बीस सूत्री सदस्य विजय सिंह सामड़, आरईओ विभाग के एसडीओ विशाल खलखो के अलावे पंचायत के अन्य प्रतिनिधि व स्थानीय लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही