Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला : राजनगर में 1015 जेएलजी के बीच 20.30 करोड़ की ऋण वितरित

Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : जिले के राजनगर प्रखंड अन्तर्गत बागराईसाई में सोमवार को राज्य स्तरीय ऋण वितरण समारोह का आयोजन किया गया. राज्य स्तरीय संयुक्त देयता ऋण वितरण समारोह (जेएलजी) का आयोजन राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) और झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के सहयोग से किया गया. समारोह में नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक विनोद कुमार बिष्ट, एसबीआई के सीजीएम मिहिर मिश्रा, झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष पीयूष भट्ट एवं नाबार्ड के डीडीएम सिद्धार्थ शंकर उपस्थित रहे. नाबार्ड ने पूरे झारखंड में जेआरजीबी को 5000 जेएलजी के संवर्धन और वित्त पोषण को मंजूरी दी है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/seraikela-20-30-crore-loan-disbursed-among-1015-jlgs-in-rajnagar/">चक्रधरपुर

: नलिता गांव में जिप सदस्य लक्ष्मी हांसदा ने सड़क निर्माण का किया शिलान्यास

ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए प्रयास जारी रहेगी - पीयूष भट्ट

बागराईसाई में आयोजित राज्य स्तरीय क्रेडिट कैंप में जेआरजीबी द्वारा 1015 जेएलजी के बीच 20.30 करोड़ की ऋण राशि वितरित की गई. जिससे झारखंड प्रदेश के विभिन्न जिलों के 4020 किसान और कारीगर लाभान्वित होंगे. नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक वीके बिष्ट ने बताया कि जेएलजी के माध्यम से सावधि ऋण पोषण से झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में पूंजी निर्माण और उद्यमिता विकास को बढ़ावा मिलने की अपार संभावनाएं हैं. एसबीआई के सीजीएम मिहिर मिश्रा ने नाबार्ड के सहयोग से जेआरजीबी द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की. झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष पीयूष भट्ट ने वादा किया कि जेआरजीबी ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए हर संभव प्रयास जारी रखेगी. मौके पर काफी संख्या में संयुक्त देयता समूह के सदस्य उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही