Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला: सेवानिवृत्त शिक्षक के घर से 3.5 लाख नगद और ढाई लाख के जेवर चोरी, दामाद पर जताया संदेह

Advertisement
Advertisement
Saraikela : सरायकेला थाना अंतर्गत मुड़िया गांव में रहनेवाले सेवानिवृत्त शिक्षक अफ्तार अली के घर शनिवार की रात चोरी हो गई. घर में चौकी के नीचे टीना के दो बक्से सुबह उठने पर गायब मिले. इन बक्सों में 3.5 लाख रुपए नगद, ढाई लाख रुपए मूल्य के जेवर सहित बैंक कागजात के अलावा आधार कार्ड व अन्य जरूरी दस्तावेज थे. सुबह घर का दरवाजा भी खुला था. अफ्तार अली को इस घटना के पीछे अपने दामाद खुर्शीद आलम पर संदेह हुआ. वह ससुराल में ही रहता था. फोन करने पर वह टाल मटोल करता रहा. वह घर भी वापस नहीं आया. सोमवार को सरायकेला थाना में अफ्तार अली ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही