Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला : दुगनी आर्चरी अकादमी में आयोजित चयन शिविर में 350 प्रतिभागी ले रहे हिस्सा

Advertisement
Advertisement
Saraikela : पर्यटन, कला- संस्कृति, खेलकूद और युवा कार्य विभाग के सौजन्य से राज्य सरकार द्वारा संचालित आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस केंद्र में भर्ती हेतु तीरंदाजी चयन शिविर का आयोजन किया गया. आर्चरी अकादमी दुगनी में आयोजित चयन शिविर में लगभग 350 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. 10 से 12 वर्ष आयु वर्ग के इन बालक- बालिकाओं के चयन के लिए राज्य स्तर के कई प्रशिक्षक मौजूद थे. कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए जिला खेल पदाधिकारी संजीव कुमार ने कहा कि जिले ने विशेषकर तीरंदाजी के क्षेत्र में कई उपलब्धियां हासिल की है. इसे भी पढ़ें : ओमिक्रॉन">https://lagatar.in/omicron-alert-health-secretary-wrote-a-letter-to-the-states-suggested-to-impose-night-curfew-to-bring-strictness-in-the-rules/">ओमिक्रॉन

अलर्ट : हेल्थ सेक्रेटरी ने राज्यों को लिखा पत्र, नाइट कर्फ्यू लगाने, नियमों में सख्ती लाने का दिया सुक्षाव
क्षेत्र के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें मंच और उचित प्रशिक्षण देकर तराशने की जरूरत है. उन्होंने विश्वास जताया कि नई पौध पुनः इस जिले के साथ-साथ राज्य का नाम रौशन करेगी. शिविर में मुख्य चयनकर्ता के रूप में हरेंद्र सिंह, बीएस राव, प्रकाश राम, राजू साहू, हिमांशु मोहंती, अनूप सिंह, शेफाली खंडवाल, ललिता लुगुन, बुद्धेश्वर मंडल, प्रेम मार्डी, गंगाधर नाग, महेंद्र सिंह सिंकू, रोहित शर्मा सहित कई प्रशिक्षक मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही