Search

 
 
 

सरायकेला : तिरिलडीह में 58 लोगों को मिला सोना सोबरन साड़ी-धोती योजना का लाभ

 
Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : सदर थाना अंतर्गत वीरबांस पंचायत के तिरिलडीह स्थित जन वितरण प्रणाली की दुकान में शनिवार को सोना सोबरन साड़ी-धोती योजना अन्तर्गत 58 लाभुकों को ₹10 में साड़ी-धोती उपलब्ध कराया गया. स्थानीय जिला परिषद सदस्य शम्भू मंडल, मुखिया संगीता हांसदा एवं ग्राम प्रधान डोमन नायक ने संयुक्त रूप से लाभुकों के बीच साड़ी-धोती का वितरण किया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-geospectra-the-annual-journal-of-geosciences-at-kolhan-university-was-released/">चाईबासा

: कोल्हान विश्वविद्यालय में भूगर्भ विज्ञान की वार्षिक पत्रिका जियोस्पेक्ट्रा” का हुआ विमोचन

जनता की समस्याओं का निदान करने के लिये हमेशा प्रयासरत रहेंगे - प्रतिनिधि

मौके पर प्रतिनिधियों ने कहा सोना सोबरन साड़ी-धोती वितरण योजना गरीबी रेखा के नीचे गुजर-बसर करने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है. जिसमें ₹10 में बीपीएल राशन कार्ड धारी लाभुकों को साड़ी-धोती दी जा रही है. उ कहा गया कि सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में जो भी योग्य लाभुक हैं उन्हें लाभान्वित कराया जाएगा. जिला परिषद सदस्य शम्भू मंडल ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि होने के नाते जनता के सभी समस्याओं का निदान करने में हर सम्भव सहयोग के लिये वे हमेशा प्रयासरत रहेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही