Search

 
 
 

सरायकेला : बाढ़ से तीतिरबिला पुल का पहुंच पथ टूटा, आवागमन बाधित

 
Seraikela (Bhagya sagar singh) : सरायकेला से राजनगर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर खरकाई नदी पर तीतिरबिला में बने पुल के ऊपर से शनिवार को उफनाई खरकाई नदी का पानी बह रहा था. इसके कारण घंटों आवागमन बाधित रहा. रविवार को पुल के ऊपर पानी तो नहीं था, परन्तु पुल का पहुंच पथ टूट गया था. बाढ़ के समय पानी के तेज बहाव में पहुंच पथ का काफी हिस्सा टूट कर बह गया और वहां पर गड्ढा बन गया. इसे भी पढ़ें : बंदगांव">https://lagatar.in/bandgaon-mla-sukhram-urav-arrived-at-jantal-puja-held-in-otar-performed-puja/">बंदगांव

: ओटार में आयोजित जंताल पूजा में पहुंचे विधायक सुखराम उरांव, पूजा अर्चना की
विभाग द्वारा पुल के क्षतिग्रस्त पहुंच पथ की मरम्मत का कार्य जारी है. वहां बने गड्ढे को मिट्टी डालकर भरा जा रहा है. उम्मीद है कि सोमवार से उस रास्ते से होकर बाइक और छोटे वाहनों का परिचालन शुरू हो जाएगा. बड़े वाहनों के आवागमन योग्य बनने में एक-दो दिन का समय लग सकता है. इसी पुल के बगल में नए पुल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है. अभी वहां से होकर भी वाहनों का आवागमन नहीं हो सकता है. राजनगर से सरायकेला आवागमन के लिये लोग अभी कुछ अतिरिक्त दूरी तय कर माजना घाट पुल का उपयोग कर रहे हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही