Search

 
 
 

सरायकेला : वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अपर उपायुक्त ने की राजस्व की समीक्षा बैठक

 
Seraikela (Bhagya sagar singh) : समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपर उपायुक्त सुबोध कुमार ने सम्बन्धित पदाधिकारियों सहित आपसी बंटवारे पर दाखिल खारिज से सम्बंधित मामलों की समीक्षा बैठक की. पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देशों पर प्रगति की समीक्षा कर पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिए. आपसी बंटवारे पर दाखिल खारिज की समीक्षा करते हुए अंचल अधिकारियों को पूर्व से इस माह तक की रिपोर्ट कार्यालय में उपलब्ध कराने को कहा. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/jharkhand-jdu-team-met-bihar-cm-nitish-kumar-got-instructions/">बिहार

के सीएम नीतीश कुमार से झारखंड जदयू की टीम ने की मुलाकात, मिला निर्देश

हल्कावार प्रतिमाह कम से कम 10 आवेदन निष्पादन का दिया निर्देश

समीक्षा में पाया गया कि विभिन्न अंचलों में प्राप्त आवेदनों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है. सभी अंचल अधिकारियों को उन्होंने निर्देश दिया कि आयोजित शिविर के अनुसार अपने-अपने अधीनस्थ राजस्व कर्मियों को अधिक से अधिक आवेदन प्राप्त करते हुए कम से कम मासिक 10 आवेदनों का निष्पादन हल्कावार सुनिश्चित कराएं. आमजनों की जानकारी हेतु उक्त कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने को भी कहा गया. भूमि सुधार उप समाहर्ता सरायकेला एवं चांडिल को निर्देश दिया कि प्रति सप्ताह प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करें और समय-समय पर अंचल कार्यालयों का औचक निरीक्षण भी करें, ताकि बिना कारण किसी भी लाभुक का कार्य लंबित ना रहे.  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही