Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला : केएस कॉलेज के इंटर कला संकाय में एडमिशन बंद, प्राचार्य से मिले नप उपाध्यक्ष

Advertisement
Advertisement
Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : के एस कॉलेज सरायकेला के इंटर कला संकाय में छात्र-छात्राओं का एडमिशन नहीं होने की जानकारी मिलने पर प्राचार्य से नगर पंचायत उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता मनोज चौधरी मंगलवार को मिले. प्राचार्य डॉक्टर सरोज कैवर्त से उन्होंने छात्र-छात्राओं का एडमिशन नहीं किये जाने का कारण के बारे में जानकारी ली. प्राचार्य द्वारा बताया गया की सीट फूल हो जाने के कारण ही एडमिशन रोका गया है. यह जानकारी मिलने पर वहीं से मनोज चौधरी ने जैक के सचिव महीप कुमार सिंह से दूरभाष पर वार्ता करते हुए छात्रों की समस्या बतायी. जैक सचिव द्वारा तत्काल इंटर कला संकाय में सीट बढ़ाने का आश्वासन दिया. अब कॉलेज में सीट की कमी को लेकर स्थानीय छात्र-छात्रायें उच्च शिक्षा से वंचित नहीं रहेंगे. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-two-day-mahakumbh-of-football-in-dudhiyashol-on-27th-and-28th/">चाकुलिया

: दुधियाशोल में फुटबॉल का दो दिवसीय महाकुंभ 27 व 28 को

क्षेत्र का चहुंमुखी विकास मेरी पहली प्राथमिकता - मनोज चौधरी

मौके पर मनोज चौधरी ने कहा कि क्षेत्र के चहुंमुखी विकास में प्रयासरत रहना उनकी पहली प्राथमिकता है. उन्होंने महाविद्यालय में शैक्षणिक माहौल के विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन प्राचार्य को दिया. महाविद्यालय परिसर पर सीसीटीवी लगाने एवं निजी सुरक्षा गार्डों की व्यवस्था के लिए भी प्राचार्य का ध्यान आकृष्ट कराया. प्राचार्य से वार्ता के समय मनोज चौधरी के साथ भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सह पूर्व छात्र नेता अभिषेक आचार्य, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सोहन सिंह सहित प्रोफेसर अमलेश कुमार सिन्हा, छात्र नेता कृष्णा राणा, कुणाल साहू, विकास स्वाय, अविनाश कवि, विकास दरोगा, बिट्टू प्रजापति व अन्य छात्र भी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही