Search

 
 
 

सरायकेला : रैयतदारों को मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर आजसू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

 
Seraikela : कुचाई पीडब्लुडी से बड़ाबांबो तक की सड़क चौड़ीकरण एवं मजबुतीकरण कार्य के लिए अधिग्रहित की गई जमीन का मुआवजा कई रैयतदारों को अब तक नहीं मिला है. परेशान हो चुके रैयतदार मुआवजा के लिए संबधित कार्यालय का चक्कर काटने को मजबूर हैं. मुआवजा की मांग को लेकर आजसू पार्टी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष रामरतन महतो के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को उपायुक्त से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-information-given-to-school-children-about-road-safety-and-traffic-rules/">सरायकेला

: स्कूली बच्चों को सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों की दी गयी जानकारी
आजसू ने अविलंब मुआवजा भुगतान कराने की मांग उपायुक्त से की है. सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि कुचाई पीडब्लुडी पथ से लेकर बड़ाबांबो तक लगभग ग्यारह किमी सड़क चौडीकरण एवं मजबुतीकरण कार्य किया गया था. इसमें जमीन का भी अधिग्रहण हुआ था. जमीन अधिग्रहण को लेकर 15 दिसंबर 2014 से मुआवजा वितरण प्रक्रिया शुरू किया गया, बावजुद इसके कई परिवारों को अब तक मुआवजा नहीं मिल सका है. मुआवजा के लिए रैयतदारों द्वारा आवश्यक कागजात जमा कर दिये गए है लेकिन अब तक भुगतान नहीं किया गया है. इस ओर ​किसी का ध्यान नहीं है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही