Search

 
 
 

सरायकेला : सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

 
Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : सरायकेला कांड्रा मुख्य सड़क पर जिला वन पदाधिकारी आवास के निकट बुधवार की देर शाम हुई सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग की मौत हो गई. मृतक की पहचान सरायकेला नगरपंचायत क्षेत्र निवासी 60 वर्षीय विश्वनाथ मोदक के रूप में हुई है. सड़क पार करने के दौरान किसी अज्ञात वाहन उन्हें टक्कर मार दी और फरार हो गया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-welcome-and-farewell-ceremony-of-doctors-organized-at-sadar-hospital-deputy-commissioner-congratulated-everyone/">चाईबासा

: सदर अस्पताल में डॉक्टरों का स्वागत व विदाई समारोह आयोजित, उपायुक्त ने सभी को दी शुभकामनाएं
घटना के सम्बन्ध मिली जानकारी अनुसार विश्वनाथ मोदक गौरांगडीह स्थित किसी ढाबा में काम करते थे. बुधवार की शाम ढाबा से काम खत्म कर घर लौटते समय वे किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने रोड एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें सरायकेला सदर अस्पताल भिजवाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है. परिजन अस्पताल पहुंचे है जहां परिवार में मातम पसरा हुआ हुआ. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही