Search

 
 
 

सरायकेला : रेल लाइन पार करती वृद्धा आई ट्रेन की चपेट में, कई हिस्सों में कट कर बिखरा शरीर

 
Seraikela (Bhagyasagar singh) : सीनी गम्हरिया रेल संभाग पर तिरिलडीह गांव के पास पोल संख्या 268/9ए के समक्ष रविवार सुबह को रेल लाइन पार करती एक 70 वर्षीया बुजुर्ग महिला ट्रेन की चपेट में आ गई, ट्रेन की पटरी से कट कर उसका शरीर कई हिस्सों में बिखर गया. मृतका की पहचान सरायकेला थाना अंतर्गत चमारू पंचायत के रंगा मटिया गांव की हीरामणि महतो के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार वृद्धा मानसिक रूप से बीमार थी एवं विगत तीन दिनों से लापता थी. इसे भी पढ़े : जादूगोड़ा">https://lagatar.in/jadugoda-the-miscreants-shot-the-young-man-in-the-chest-near-the-rankini-temple/">जादूगोड़ा

: रंकिनी मंदिर के पास बदमाशों ने युवक को सीने में गोली मारी
उसकी खोज घर वाले कर रहे थे. घटना की सूचना पर रेल सुरक्षा बल के पदाधिकारी घटनास्थल पहुंचे. रेल लाइन में किसी महिला के कट जाने की खबर सुनकर मृतका का पुत्र आनंद महतो भी घटनास्थल पर पहुंचा. उसने शव की पहचान अपनी मां हीरामनी महतो के रूप में की. उसने बताया कि पिछले तीन दिनों से उसकी माँ लापता थी, जिसकी खोजबीन की जा रही थी. सूचना मिलने पर सरायकेला पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही