Search

 
 
 

सरायकेला : आंगनबाड़ी सेविका व सहायिकाओं ने निकाली मुख्यमंत्री आभार यात्रा

 
Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : राज्य सरकार द्वारा आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि किये जाने से सेविका एवं सहायिकाओं में काफी हर्ष है. इसी खुशी में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका संघ के जिला अध्यक्ष कृष्णा महतो के नेतृत्व में मंगलवार को आभार यात्रा निकाल कर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया गया. आभार यात्रा में शामिल आंगनबाड़ी  सेविका-सहायिका अबीर गुलाल खेलकर जश्न मनाया और गाजे बाजे के साथ समाहरणालय परिसर पर पहुंची. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-cleaning-of-the-statues-of-freedom-fighter-installed-in-the-nagar-panchayat-area/">सरायकेला

: नगर पंचायत क्षेत्र में स्थापित फ्रीडम फाइटर के प्रतिमाओं की हुई साफ-सफाई
जिला अध्यक्ष कृष्णा महतो ने कहा कि आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाएं महगाई के इस दौर में बहुत कम मानदेय के साथ गुजर बसर करने में परेशान थी. हेमंत सोरेन की सरकार ने उनकी समस्याओं को समझते हुए सम्मानजनक मानदेय का फैसला लिया है इसके लिए हम उनका आभार व्यक्त कर रहे हैं. इस अवसर पर संघ के रुनु मिश्रा, शकुन्तला महतो, अनिता भगत, निशा महतो, रीता सिन्हा, शकुन्तला सिंह, ज्योति महतो, सविता महतो, विंदु महतो, रीना सोय, प्रमिला महतो, लीला महतो एवं शेफाली महतो सहित काफी संख्या में सेविका एवं सहायिकाएं थीं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही