Search

 
 
 

सरायकेला: सदर अस्पताल में नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रदर्शनी का अर्जुन मुंडा ने किया उद्घाटन

 
Seraikela (Bhagya Sagar Singh): सदर अस्पताल सरायकेला में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन आदिवासी मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया. प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन के पहलुओं पर इस तरह प्रकाश डाला गया है जिससे सामान्य जनमानस में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो और आम लोगो को सकारात्मक कार्य करने की प्रेरणा मिले. इसे भी पढ़ें: आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-80-percent-of-multi-storey-buildings-and-industries-do-not-follow-fire-safety-norms-deepak-sinha/">आदित्यपुर

: 80 फीसदी बहुमंजिली इमारतों व इंडस्‍ट्रीज में फायर सेफ्टी नॉर्म्स का पालन नहीं- दीपक सिन्हा  

नमो ऐप पर भी उपलब्ध है प्रदर्शनी

प्रदर्शनी की खास बात यह भी है कि यह नमो ऐप पर भी उपलब्ध होगा जहां से कोई भी इसे देख और शेयर कर सकता है. प्रदर्शनी का यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर शुरू हुए "सेवा पखवाड़ा" के निमित्‍त था. इस कार्यक्रम के प्रभारी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष मुजाहिद खान और भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजू सिंह थे.

यह थे उपस्थित

कार्यक्रम में सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष मीनाक्षी पटनायक, जिला के सांगठनिक प्रभारी जेबी तुबीद, पूर्व जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, पूर्व विधायक मंगल सोय, गणेश माहली, रमेश हंसदा, राकेश सिंह, रामनाथ महतो, दुलाल स्वांसी, दीपक मांझी, अभिजीत दत्ता, बद्री दरोगा, सुधीर मंडल, सूर्या देवी, सोहन सिंह, रीता दुबे की उपस्थिति उल्लेखनीय रही. इसे भी पढ़ें: किरीबुरु:">https://lagatar.in/kiriburu-made-pregnant-by-sexually-abusing-a-minor-also-administered-abortion-medicine-case-registered/">किरीबुरु:

नाबालिग का यौनशोषण कर गभर्वती बनाया, गर्भपात की दवा भी खिलाई, मामला दर्ज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही