Search

 
 
 

सरायकेला : खाद्य सुरक्षा के मामले में विभागीय सख्ती होते ही मिलावटखोरों में खलबली

 
Seraikela(Bhagya sagar singh) : मिलावटी वस्तुओं के कारोबार का हब बने जिला मुख्यालय सरायकेला में खाद्य सुरक्षा को लेकर विगत कुछ दिनों से प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे अभियान से मिलावटखोरों में खलबली मचने की चर्चा है. विगत 15 एवं 16 सितंबर को जिले के विभिन्न 55 भोजन एवं जलपान के होटलों व खाद्य वस्तुओं के दुकानों में छापेमारी की गई थी. वस्तुओं के जांचोपरांत 14 संस्थानों के खाद्य वस्तुओं में मिलावट की पुष्टि हुई है. उक्त सभी को सुधार नोटिस भेज कर चेतावनी दिया गया है. मिली जानकारी अनुसार कुछ जगह रंगों के उपयोग की शिकायत मिली तो कई जगह हल्दी, चीनी एवं तेल में अशुद्धता पाई गई थी जो मानव स्वास्थ्य के लिये हानिकारक हैं. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-marwari-yuva-manch-took-out-procession-on-agrasen-jayanti/">चक्रधरपुर

: अग्रसेन जयंती पर मारवाड़ी युवा मंच ने निकाली शोभा यात्रा

यह अभियान छोटी मछलियों तक ही सिमट कर न रह जाय

सम्बन्धित विभाग द्वारा यह तहकीकात नहीं की गई कि वो वस्तुएं वे किन दुकानों से लेकर उपयोग करते हैं. जिन दुकानों से खरीदी गई वस्तु होटल वाले प्रयोग करते हैं वही वस्तु आम उपभोक्ता भी अवश्य अपने घरों में भी उपयोग कर रहे हैं. वैसे मिलावटी वस्तु खुलेआम बेचने वाले दुकानदारों को भी विभाग द्वारा सुधरने की चेतावनी मिलनी चाहिए थी. लोगों में यह चर्चा भी होने लगी है कि यह अभियान मानव स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले केवल छोटी मछलियों तक ही सिमट कर न रह जाय. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-communication-service-stalled-consumer-upset-urgent-work-affected/">किरीबुरू

: संचार सेवा ठप, उपभोक्ता परेशान, जरूरी कार्य प्रभावित  

सही मूल्य व शुद्धता को लेकर हमेशा असमंजस की स्थिति

आज क्षेत्र के आम उपभोक्ता दैनिक उपयोगी वस्तुओं के सही मूल्य एवं शुद्धता को लेकर हमेशा असमंजस की स्थिति में रहते हैं. दुकानों में मूल्य तालिका नहीं रहती तथा कीमत कुछ भी लगे अनेक वस्तुओं के स्वाद ही बदले बदले लगते हैं. ब्रांडेड कम्पनियों के नाम एवं रैपर वाले अनेक वस्तुओं के अंदर कुछ अलग वस्तु रहने की चर्चा 90 प्रतिशत उपभोक्ता हमेशा करते रहते हैं. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-gamharia-police-launched-a-campaign-against-drug-addicts-and-racketeers/">आदित्यपुर

: गम्हरिया पुलिस ने नशेड़ियों व अड्डेबाजों के विरुद्ध चलाया अभियान
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही