Search

 
 
 

सरायकेला : प्रतिबंध बेअसर, खूब हो रहा सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल

 
Seraikela(Bhagya sagar singh) : सरायकेला शहरी क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक का पुनः प्रचलन शुरू हो गया है, ग्रामीण क्षेत्र की दुकान, मेला एवं हाट बाजारों में तो प्रतिबंध का पहले से ही असर नहीं था. सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र में कार्यपालक पदाधिकारी के निर्देशानुसार नगर प्रबंधक महेश जारिक अपने टीम के साथ विगत जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में पहली छापेमारी किये थे. विभिन्न दुकानों से छापेमारी के दरम्यान तीन किलो से ऊपर सिंगल यूज प्लास्टिक के कैरी बैग एवं पैकेट्स जब्त किये गए थे. प्लास्टिक इस्तेमाल करने वालों को पहली बार हिदायत देकर छोड़ा गया था. उसके बाद यह मामला ठंढे बस्ते में चला गया तथा सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल भी पूर्ववत जारी हो गया है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-adityapur-residents-upset-due-to-load-shedding-problem-electricity-is-cut-every-hour/">आदित्यपुर

: लोड शेडिंग की समस्या से आदित्यपुर वासी परेशान, हर घंटे कट रही बिजली 

अब बिकना बन्द हो गया है बैग

कुछ दिनों तक हाथ मे बैग लेकर घर से निकलने वाले ग्राहक भी अब बैग पकड़ना छोड़ दिये हैं. अचानक बैग की मांग बढ़ने पर कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानों में विभिन्न तरह के बैग टांग रखे थे. बैग अब बिकना बन्द हो गया है. गल्ले की दुकानों सहित सब्जी बाजार एवं भोजन जलपान की दुकानों में सिंगल यूज प्लास्टिक के छोटे एवं बड़े बैग पुनः अपना मार्केट जमा लिया है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही